spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअब दिपावली में अयोध्या जाने में नहीं लगे का डर

अब दिपावली में अयोध्या जाने में नहीं लगे का डर

उन्नाव (सं.भा.)। मुख्यमंत्री योगी की सभा हो और राम का जिक्र न हो ये तो हो ही नहीं सकता। उन्नाव के बैसवारा का राम से कनेक्शन जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि पहले कभी दीपावली आती थी तो लोगों को अयोध्या जाने में डर लगता था पर भाजपा सरकार ने वहां भव्य दीपावली मनाकर देश दुनिया में अयोध्या का आकर्षण बढ़ाया। अब किसी को अयोध्या जाने में डर नहीं लगेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव की धरोहर पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ने राम की शक्ति की पूजा के माध्यम से अमर साहित्य देश को दिया। वास्तव में राम में जब शक्ति समाहित होती है, वह शक्ति ही इस देश में राम राज्य की परिकल्पना को साकार करती है। उन्होंने कहा कि इसका रिहर्सल उनकी सरकार ने अयोध्या से ही शुरू किया। वह बोले, पहले अयोध्या जाने से डरते थे, अयोध्या का नाम लेने से घबराते थे।
दीपावली का पर्व आने पर लोग कहते थे कि कैसे मनाएंगे। इस पर वहां पर दीपावली इस रूप में मनाने का संकल्प लिया जो देश दुनिया के लिए प्रकाश पर्व मानक बने। उसी तरह सूबे को जगमगाने में ‘सौभाग्य’ योजना शक्ति की प्रतीक बनेगी। अपने संबोधन में उन्होंने इशारों-इशारों में बताया कि बिना शक्ति से रामराज्य की अवधारणा को पूरा नहीं किया जा सकता।
सपा सरकार में दंगे होते थे: सिकंदरा उपचुनाव में संघर्ष के समीकरण कुछ भी हों लेकिन, मुख्यमंत्री योगी ने तो कांग्रेस को जिक्र लायक भी नहीं समझा। सीएम ने कहा कि सपा सरकार में विकास नहीं दंगे होते थे। अब दंगाई जानते हैं कि उनका हश्र क्या होगा। उनकी सरकार में त्योहारों पर व्यवधान डाला जाता था। कांवड़ यात्र में घंटा, शंख, माइक पर रोक लगा दी थी। हमने यात्र निकलवाई तो हेलीकॉप्टर से फूल भी बरसवाए। सपा ने थानों और जेल में जन्माष्टमी का पर्व बंद करा दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com