मुंबई (सं. भा.) कभी कभी पुलिस के लिए मृतकों के रिश्तेदारों का पता नहीं होने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसा एक मामला दहिसर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आया है जहा दहिसर पूर्व के आनंद नगर स्थित माइल स्टोन को. आप. हा. सो. के ए विंग 603 नंबर फ्लैट में रहने वाली मीनाक्षी कबीर झरीवाला की अचानक मौत हो गई।

जिसका ADR पोलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। लगभग 55 वर्ष की मृतक महिला के रिश्तेदारों की जानकारी नहीं होने से पुलिस को आगे की कारवाही में दिक्कत आ रही है। दहिसर पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक बापूसाहेब खंदारे ने लोगो से अपील की है की जिस किसी को भी इस महिला के परिवार और रिश्तेदारों के बारे में जानकारी हो वे दहिसर पुलिस स्टेशन में या मोबाइल नंबर 8805014029 पर संपर्क कर सकते है।


