spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबांदा में आत्महत्या करने वाली छात्रा ने लिखा, कभी कुछ घर में...

बांदा में आत्महत्या करने वाली छात्रा ने लिखा, कभी कुछ घर में न कहना

बांदा (सं. भा.) : किराए के मकान में छात्रा के फंदे में लटके मिले शव के मामले में नया मोड़ आ गया। पुलिस को घटनास्थल की जांच करने पर रजिस्टर में एक कथित सोसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी सहेली को संबोधित कर महज दो लाइन लिखी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बबेरू कस्बे के नेता नगर निवासी शिवशरण की 20 वर्षीय पुत्री रंजना का शनिवार देरशाम शव शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंगालीपारा किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला था। पुलिस दरवाजा तोड़कर उसे जिला अस्पताल ले गई थी। जांच कर रही पुलिस ने घटनास्थल की जांच किया तो उन्हें उसके कमरे से रजिस्टर में एक कथित सोसाइड नोट मिला। जिसमें उसने अपनी सहेली को संबोधित कर सिर्फ इतना ही लिखा है कि कभी कुछ घर में न कहना, दूसरी लाइन में लिखा है कि कुछ और कोई प्लीज नीचे सॉरी लिखकर बात समाप्त की है। उसके कमरे से पुलिस को दस हजार 8 सौ रुपये पर्स व बिना सिम के मोबाइल मिला है। जिससे पुलिस ने स्वजन को सौंपा है। हालांकि मोहल्लेवासी व मृतका के अधिवक्ता बहनोई धर्म प्रकाश ने बताया कि पुलिस को घटना स्थल से एक और पत्र भी मिला है। जिसे पुलिस किसी के सामने उजागर नहीं कर रही है। रंजना दो अन्य सहेलियों के साथ कमरे में रहती थी। उनकी दोनों रुम पार्टनर सहेलियों से पूछने पर वह घटना के समय जीआइसी मैदान में लगी प्रदर्शनी देखने जाने की बात कह रही हैं। उनका कहना है कि एक जनवरी को वह अपनी बहन के पास से आई थी। तभी से वह गुमसुम सी रह रही थी। कोतवाली प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि दूसरा सोसाइड नोट कोई बरामद नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी बहन से साढ़े तीन बजे तक की थी बात

बहनोई ने बताया कि वह पढ़ाई में होशियार थी। इससे शहर में रहकर वह बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। घटना के दिन साढ़े तीन बजे तक उसने अपनी बड़ी बहन बीना से फोन पर बात की थी। तभी भी उसने किसी तरह की ऐसी बात नहीं बताई थी। जिससे इस तरह घटना करने की जानकारी हो पाती। वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी।

मोबाइल मिला रिसेट

स्वजन ने बताया कि उसके मोबाइल की जहां सिम नहीं मिली है। वहीं उसका पूरा मोबाइल रिसेट मिला है। जिसके चलते घटना की वजह के बारे में कुछ अभी पता नहीं चल पा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com