spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबादलों के चलते आठ बजे तक नहीं हो सका भगवान सूर्य का...

बादलों के चलते आठ बजे तक नहीं हो सका भगवान सूर्य का दर्शन

जौनपुर (सं. भा.)  मौसम का मिजाज रविवार की रात से बदल गया है। आसमान में जहां बादलों ने डेरा डाल दिया है, वहीं सोमवार की सुबह 8 बजे तक भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। सर्द हवाओं के चलने से गलन में भी इजाफा हुआ है। इस दौरान हल्का कोहरा भी छाया रहा, हालांकि दृश्यता होने से आवागमन सुचारु है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बारिश के साथ ही पुनः शीतलहर कहर बरपाने के आसार हैं।

रविवार की रात भी कोहरे का घनत्व कम रहा। दृश्यता होने के कारण आवागमन में खास परेशानी नहीं हुई। सुबह आठ बजे तक सूरज की किरणें नहीं निकल सकीं। तापमान भी आमदिनों की अपेक्षा कम रहा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डा.पंकज जायसवाल ने बताया कि सोमवार की सुबह 8 बजे तक तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा पश्चिमोत्तर से 4से 6किमी / घंटा  की रफ्तार से चल रही हैं। इसके सापेक्ष आर्द्रता 78 फीसद रही। बताया कि बारिश के आसार हैं। इससे तापमान गिरने के साथ ही ठंड में वृद्धि होगी। हालांकि बारिश फसलों के लिए लाभदायक होगी। इससे पाले का असर भी खत्म हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com