spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपौधारोपण कर कार्यालय को बनाएं हरा-भरा

पौधारोपण कर कार्यालय को बनाएं हरा-भरा

फतेहपुर (सं. भा.)। : पुलिस महानिदेशक होमगा‌र्ड्स विजय कुमार के साथ डीआईजी संतोष कुमार होमगा‌र्ड्स आबूनगर स्थित डाकबंगले पहुंचे तो पुलिस कप्तान सतपाल अंतिल की मौजूदगी में जवानों ने गार्ड आफ ऑनर दिया। उसके बाद डीजी सीधे महर्षि स्कूल रोड स्थित नवनिर्मित जिला होमगा‌र्ड्स कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय परिसर की खाली पड़ी भूमि में हरे पौध रोपित करने के निर्देश दिए।

डीजी होमगा‌र्ड्स कार्यालय पहुंचकर उन्होंने मीटिग हाल देखा। फिर सातों कमरों का जायजा लेकर रखरखाव भी देखा। कार्यालय में मौजूद करीब 50 होमगार्ड जवानों की समस्याओं से रूबरू हुए। ड्यूटी रजिस्टर व कम्प्यूटर देखा। कम्प्यूटर साफ्टवेयर से लगने वाली जवानों की ड्यूटी देखी। प्रयागराज परिक्षेत्र के डीआईजी होमगार्ड संतोष कुमार ने कहा कि कार्यालय परिसर हरा भरा होना चाहिए ताकि शुद्ध आक्सीजन मिल सके इसलिए कार्यालय परिसर में अतिशीघ्र हरे पौध रोपित किए जाए।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, सीओ सिटी संजय कुमार सिंह, जिला कमांडेंट होमगार्ड अर्जुन प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे। जिला कमांडेंट ने बताया कि डीजी के निरीक्षण में सबकुछ दुरुस्त मिला। जिससे उन्होंने कार्यालय स्टाफ की सराहना भी की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com