spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसमय से पहुंचाई जाए वैक्सीन, मौजूद रहे कर्मचारी

समय से पहुंचाई जाए वैक्सीन, मौजूद रहे कर्मचारी

बांदा (सं. भा.)।  जिले में ड्राई रन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी ने टास्क फोर्स की बैठक लेकर आयोजन के संबंध में जानकारी ली और निर्देश दिए। बताया गया कि जिले में 22 स्थानों पर ड्राई रन का आयोजन किया जाएगा। कोल्ड चेन प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। डीएम ने इंटरनेट की व्यवस्था दुरुस्त रखने और तुरंत डाटा फीडिग के निर्देश दिए।

कोविड-19 वैक्सीनेशन का सोमवार को आयोजन किया जाना है। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम आनंद कुमार सिंह ने जिला टास्क फोर्स की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि कुल 22 जगहों पर ड्राई रन का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक बूथ में प्रतीक्षा कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष एवं टीकाकरण के बाद ऑबर्जवेशन कक्ष की व्यवस्था की गई है। कोल्ड चेन प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सत्र स्थलों पर वैक्सीन समय से पहुंचाने तथा वैक्सीनेटर एवं अन्य कर्मी समय से पहुंचें, इसका विशेष ध्यान रहे। इंटरनेट की भी व्यवस्था समय से करा लिया जाए, जिससे डाटा की पोर्टल पर तत्काल फीडिग कराई जा सके।

बैठने के लिए कुर्सी का रहे इंतजाम

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जगहों पर लाभार्थियों की बैठने के लिए कुर्सी आदि की व्यवस्था पहले से करा ली जाए। किसी भी लाभार्थी को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य किया जाए। सीडीओ हरिश्चन्द्र वर्मा, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, यूनीसेफ के जिला समन्व्यक डॉ. फुजैल अहमद सहित पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग आदि के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com