spot_img
Homeउत्तर प्रदेशगुनगुनी धूप ने दी लोंगो को राहत, कंपकपी हुई कम

गुनगुनी धूप ने दी लोंगो को राहत, कंपकपी हुई कम

सुलतानपुर (सं. भा.)। : दो दिन की बदली के बाद रविवार को एक बार फिर मौसम साफ हुआ। सुबह से निकली गुनगुनी धूप ने लोगो की कंपकपी को कुछ कम किया है। दोपहर बाद तक खिली धूप में ठंड तेवर कम हुए। अवकाश का दिन होने से लोंगो ने पार्कों और छतों पर खिली धूप का आनंद भी लिया। वहीं सूरज ढलते ही मौसम के तेवर फिर जस के तस हो गए। हवाओं के चलने से ठंड में इजाफा हो गया।

बदली न होने से और धूप निकलने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। दिन का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटो में आंशिक बदली छाई रहेगी लेकिन वर्षा होने की संभावना नहीं है।

फसलों से टला खतरा : मौसम के बदलाव ने चितित किसानों को राहत दी है। धूप खिलने से फसलों पर पर मडंरा रहा पाले का खतरा टला है। तापमान बढ़ने से फूल आ रही सरसों, मटर की फसलों में फली बनने की प्रक्रिया तेज होगी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरआर सिंह ने कहा कि धूप रबी की फसलों के लिए इस समय बेहद आवश्यक है। इनकी बढ़त के लिए दिन में सामान्य तापमान की धूप के साथ रात में कम की जरूरत होती है।

सेहत के प्रति रहे सजग : कड़ाके की सर्दी और बीच बीच में अच्छी धूप से मौसम में हो रहे बदलाव में बरती गई लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। बच्चों और वृद्धों का इस समय विशेष ध्यान रखा जान चाहिए। खानपान में बदलाव और थोड़ी सावधानी बरत कर स्वस्थ्य रहा जा सकता है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनीष यादव ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव के दौरान नजला, खांसी व श्वास जैसी बीमारियों बढ़ती हैं। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय और सांस के मरीजों को परेशानी अधिक होती है। इन रोगियों को दवा नियमित रूप से लेनी चाहिए। तले-भुने भोजन के बजाय पौष्टिक आहार लें। पानी को हल्का गर्म कर पीएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com