spot_img
Homeमुंबईसहायक मनपा आयुक्त का तबादला होते ही अवैध निर्माणकर्ता हुए सक्रिय, पी...

सहायक मनपा आयुक्त का तबादला होते ही अवैध निर्माणकर्ता हुए सक्रिय, पी नॉर्थ के जे.ई . अर्नव के आशीर्वाद से अनवर ने बनाए दर्जनों रूम

मुंबई (सं. भा.) : जब किसी विभाग के प्रमुख अधिकारी का तबादला हो जाता है और कुर्सी खाली रहती है। तब उस विभाग के अधिकारी अपनी मनमर्जी पर उतर आते हैं। ऐसा ही एक मामला पी नॉर्थ में अवैध निर्माण को लेकर सामने आया है। जे.ई . अर्नव के आशीर्वाद से अवैध निर्माण करने में महारत हासिल, अनवर नामक कॉन्ट्रेक्टर ने दर्जनों घर अवैध रुप से बनाए हैं।
गौरतलब है कि मालाड पश्चिम में साईनाथ रोड के बगल में बने मनपा उद्यान के पास एक पुरानी चॉल थी। वहां सिर्फ नीचे ही घर बने हुए थे। उन घरों को तोड़ कर अब वहां 1+1 चॉल बनाया दिया गया है। नीचे के घरों के ऊपर जो घर उस चॉल में कॉन्ट्रेक्टर अनवर ने बनाएं हैं वे पूरी तरह अवैध हैं। मनपा पी नॉर्थ से इसे बनाने को लेकर किसी भी तरह की अनुमति नही ली गई है। इस क्षेत्र में अवैध निर्माणों को रोकने की जिम्मेदारी पी नॉर्थ के जिस जे.ई . अर्नव के कंधे पर है। उन्हीं के सांठ गांठ से कॉन्ट्रेक्टर अनवर ने बेखौफ हो कर दर्जनों अवैध घर बना दिए हैं। पी नॉर्थ इस अवैध निर्माण के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है यह आने वाले दिनों में पता चलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com