मुंबई (सं. भा.)। विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा की आग में पश्चिम बंगाल जल रहा है। लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं। वहां चल रहे मौत रुपी तांडव के रोकने के लिए भले ही ममता बनर्जी सरकार गंभीर नही दिखाई दे रही है , पर कोरोना के प्रति पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। पश्चिम बंगाल सरकार ने दूसरे राज्यों से वहां आने वालों को साफ कह दिया है । कोरोना रिपोर्ट के बिना पश्चिम बंगाल में कोई एन्ट्री नही मार सकता।
गौरतलब है कि मुंबई सहित अन्य स्थानों से पश्चिम बंगाल के लिए ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बताया गया है, कि पश्चिम बंगाल सरकार ने अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।
उसके अनुसार बंगाल जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को आरटी-पीसीआर की ७२ घंटर पहले तक कि नेगेटिव रिपोर्ट अपने पास रखनी होगी। मध्य व पश्चिम रेलवे ने भी बंगाल जाने वाले अपने वाले अपने सभी यात्रियों को इस निर्देश का पालन करने की सलाह दी है। पश्चिम बंगाल सरकार ने अब ट्रेन यात्रियों के लिए गाड़ी प्रस्थान से ७२ घंटो के अंदर किए गए आरटी-पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट लाने की एडवायजरी जारी की है।
इसके अलावा, अन्य राज्य सरकारों ने भी अपने अपने संबंधित राज्यों में लंबी दूरी की ट्रेनों द्वारा आने वाले यात्रियों के लिए ट्रेवल एडवायजरी जारी की है। यूपी सरकार तो अपने स्टेशनों पर उतरने वाले यात्रियों का टेस्ट कर निर्णय ले रही है। बिहार के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी मुंबई एवं अन्य स्थानों से गए यात्रियों का टेस्ट किया जा रहा है।


