spot_img
Homeमुंबईवियतनामी हैकर ने फिल्म प्रोड्यूसर का एकाउंट किया हैक, गूगल ने हैकर...

वियतनामी हैकर ने फिल्म प्रोड्यूसर का एकाउंट किया हैक, गूगल ने हैकर के एकाऊंट में डाल दिए 23 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई (सं. भा.) : मुंबई में अभी तक विदेशी हैकरों में चीन और पाकिस्तानियों के सबसे ज्यादा नाम सामने आते रहे हैं। अब वियतनाम देश के हैकर भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे ही एक वियतनामी हैकर एक फिल्म प्रोड्यूसर के बैंक अकाउंट को हैक कर लिया। हैकर ने इस गलत काम को इतनी चतुराई से अंजाम दिया कि गूगल भी इसके झांसे में आ गया और हिन्दुस्तान में हैकर के एजेंट ललित रघुनाथ देवकर के एकाउंट में 23 लाख रुपए डाल दिए। कांदिवली पूर्व, समता नगर स्थित उत्तर प्रादेशिक विभाग साइबर सेल ने ललित देवकर को गिरफ्तार किया है। उसने बी ई मैकेनिकल की पढ़ाई किया है।
साइबर सेल की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सरला वसावे के अनुसार शिकायतकर्ता मालाड पूर्व के डिंडोशी इलाके के रहिवासी अशीष भाटिया नामक व्यक्ति हैं जो पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर हैं । भाटिया ने साइबर सेल को बताया कि वे वेब सीरीज सहित विभिन्न तरह के वीडियो बना कर यूट्यूब पर अपलोड करते हैं। उनके वीडियो के सब्स्क्रिपशन के आधार पर गूगल के द्वारा उन्हें हर महीने 20 से 25 लाख रुपए दिया जाता है जो सीधे उनके बैंक एकाऊंट में आता है। अप्रैल महीने में उनके एकाऊंट में पैसा नही आया। जानकारी निकाली तो पता चला की किसी ने उनके बैंक एकाऊंट को हैक कर लिया है। उसने इतनी सफाई से इस काम को अंजाम दिया कि गूगल भी इसे नही पकड़ पाया और असली फिल्म प्रोड्यूसर के बैंक एकाऊंट में पैसा भेजने की जगह हैकर के फर्जी बैंक एकाऊंट में 23 लाख रुपए डाल दिए। उत्तर प्रादेशिक विभाग साइबर सेल ने जांच में पाया कि जिस एकाऊंट में गूगल ने पैसे डाले थे उक्त एकाउंट ललित देवकर के नाम से था। देवकर से पूछताछ में जांच अधिकारी विनोद कनौजे, एपीआई संजय पवार, पुलिस नाईक अशोक शिंदे, मुन्ना तम्बोली को पता चला कि उसने सिर्फ बैंक में एकाऊंट खोल रखा है। असली हैकर वियतनाम में बैठा है। वह भाटिया जैसे फिल्म प्रोड्यूसर्स को अपना शिकार बनाकर उनके बैंक एकाउंट हैक कर देता है। भारत में बैठे देवकर जैसे उसके मोहरे को एकाऊंट में आए कुल पैसों का 20 प्रतिशत ही मिलता है। बहरहाल साइबर सेल ने आरोपी देवकर के एकाऊंट को सील कर गूगल द्वारा हाल ही में डाले गए 23 लाख 50 हजार रुपए में से 20 लाख जब्त किए हैं। देवकर को 11 मई तक न्यायालय ने पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com