spot_img
Homeमुंबईमैट्रो के 2 लाइनों का हुआ उद्घाटन, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी,...

मैट्रो के 2 लाइनों का हुआ उद्घाटन, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, पालकमंत्री असलम शेख, आदित्य ठाकरे सहित अन्य मंत्री रहे उपस्थित

मुंबई (सं. भा.) : शहर में मैट्रो लाइन की जाल बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। 2006 में तत्कालिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वर्सोवा से घाटकोपर तक लोगों को सेवा देने वाली मैट्रो एक की नीव रखी थी। लगभग 7 साल पहले मैट्रो 1 को हरी झंडी दिखा कर आम लोगों के लिए शुरु किया गया। कल सोमवार आकुर्ली मेट्रो स्टेशन कांदिवली में दहानुकरवाड़ी से आरे स्टेशन के बीच मेट्रो लाइन 2ए और 7 के उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।

उद्घाटन कार्यक्रम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के तत्वावधान में और उप मुख्यमंत्री श्री अजितदादा पवार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मालाड पश्चिम विधान सभा के विधायक व मुंबई शहर के पालक मंत्री असलम शेख, मुंबई उपनगर के पालक मंत्री आदित्य ठाकरे, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात, नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक, मुंबई की महापौर सौ. किशोरी पेडणेकर के साथ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com