spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमाहभर में दरक गई 73 लाख लागत से बनी सड़क

माहभर में दरक गई 73 लाख लागत से बनी सड़क

सुलतानपुर (सं. भा.) : हाईवे से टोड़रपुर संपर्क मार्ग को जोड़ने वाली 73 लाख रूपये के भारी भरकम लागत से बनी सड़क महीनेभर भी नहीं चल सकी। हल्की सी बरसात के बाद सड़क के घटिया निर्माण की पोल खुल गई। दर्जनों स्थान पर मिट्टी बैठने से सड़क दरक गई है।

लोक निर्माण विभाग के खंड तीन की देखरेख में टोड़रपुर संपर्क मार्ग को जाने वाली महज एक किलोमीटर तीन सौ मीटर सड़क बनाने में लाखों का बजट खर्च किया गया है। सड़क निर्माण के समय ही भ्रष्टाचार का आरोप ग्रामीणों ने लगाया तो विभागीय अधिकारी सक्रिय हुए। इसके बाद ठेकेदार एक महीने तक काम बंद कर दिया। फिर आनन फानन में निर्माण कार्य पूरा कराकर चलता बना। चक्रवाती तूफान की हल्की बारिश हुई। जगह-जगह सड़क की मिट्टी बैठ गई। उसमें कई जगह दरार आ गई और सड़क टूटने लगी है। बनने के एक महीने बाद ही सड़क टूटने से लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों के साथ ही सीएम पोर्टल पर भी की है। हाईवे से टोड़रपुर को जोड़ने वाली सड़क के टूटने की जानकारी है। हमने मौके पर जाकर मार्ग का निरीक्षण किया है। जहां सड़क खराब हुई है उसको ठीक कराया जाएगा।- सर्वेश कुमार, अवर अभियंता लोनिवि खंड तीन

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com