रूह की तड़प – पलकों पर
यूँ बरसी कतरा – कतरा…
भीगे तेरी यादों में
डूबकर कहीं सुखाते रहे
खुद को आहिस्ता आहिस्ता …
फिर लगा…
बारिश में है वह बात कहाँ..?
तिलस्म…!
कांच से खूबसूरत तुम
इसीलिए कटती छँटती
किनारों से कहीं
होती रहती हूँ खुद ही
लहूलुहान मैं…!
प्रेम -पीड़ा को मेरी
जान पाओ तुम कभी..
मर्मान्तक वेदना ऐसी
जैसे कोई गर्भवती स्त्री
प्रसव पीड़ा के बाद भी
माँ न बन पाए कहीं …!
फ़िर भी न जाने कैसा
तिलस्म है तुम्हारा..
कि जब थमी -थमी -मंद -मंद
चल रही होती हैं सांसे मेरी…
आंखों में ठहरा सदियों से
तुम्हारे इंतजार का समुद्र..
दिल के दर्द को कहीं
कहीं इस तरह भिगो जाता है..!
नमक छिड़क मेरे जख्मों पर
उन्हें न जाने फिर से क्यूँ – कैसे
हरा कर जाता है..?
मासूम दिल..!
हसरतें लेती तो हैं जन्म
पर कभी खो जाती हैं
हकीकतों की धुंध में..
तो कभी अट जाती हैं….
खाब्वों के गर्द से …!!
यूँ तो यांदे तुलती रहती हैं
वक़्त -ऐ -तराजू पर कहीं..!
पर हलचल -ऐ -अरमानों में ..
मृग -मरीचिका – ख्वाहिशें
चमकती -छलावे सी
क्यूँ ठगती रहती हैं ..!
इस नादान मासूम दिल को..?
डॉ सुनीता शर्मा


