भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले आम्रपाली ने वजन और नई शुरुआत को लेकर एक फोटो शेयर की थी, जो काफी वायरल हुई थी, लेकिन इस बार आम्रपाली ने दर्शकों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल आम्रपाली दुबे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने को- स्टार और सबसे अच्छे दोस्त निरहुआ के छोटे भाई प्रवेश लाल के साथ शादी की वीडियो शेयर की है। आपको बता दें की ये पूरा मामला काफी फिल्मी है। पर्दे पर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ संग धूम मचाने के बाद आम्रपाली अब उनके छोटे भाई प्रवेश लाल के साथ जोड़ी बनाती नजर आ रही हैं। वैसे तो ये जोड़ी भी पर्दे तक ही सीमित है, क्योंकि प्रवेश, आम्रपाली के साजन नहीं बल्कि साजन फिल्म में उनके को- स्टार हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है और आम्रपाली और प्रवेश दोनों ही फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। पिछले कुछ समय से आम्रपाली के वजन को लेकर फैन्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। अब आम्रपाली दुबे ने खुलकर फैन्स को वजन बढ़ने को लेकर जवाब दिया है और वजह भी बताई है कि आखिर क्यों उनका वजन बढ़ गया है। उनकी इस पोस्ट पर निरहुआ का भी कमेंट आया। आम्रपाली दुबे ने अपने वजन बढ़ने को लेकर एक फोटो पोस्ट की है और लिखा है, ‘अपना सिर शान से ऊंचाकर आगे बढ़ रही हूं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या मेरा वजन बढ़ गया है? तो उसका जवाब है, हां बढ़ गया है।


