spot_img
Homeउत्तर प्रदेशश्रमिक दिवस पर मजदूरों को बताए उनके अधिकार

श्रमिक दिवस पर मजदूरों को बताए उनके अधिकार

डेरापुर (सं. भा.) : अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर ब्लाक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनरेगा मजदूरों को कानूनी बारीकियों व अधिकार के बारे में बताया गया। वहीं 50 श्रमिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ प्रशांत कुमार ने श्रमिकों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि श्रमिक से आठ घंटे से अधिक का काम लेना दंडनीय अपराध है। उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा व रोजगार के लिए पर्याप्त संसाधन सरकार की ओर से किए जा रहे हैं। ग्रामीण अंचल में मनरेगा के तहत श्रमिकों को काम दिया गया है। उनकी मजदूरी सुनिश्चित करने के लिए अन्य कई योजनाएं शासन स्तर से चलाई जा रही हैं। मनरेगा में 100 दिन कार्य पूर्ण करने वाले मजदूरों ईशाक अली, मनीष यादव, राजाराम, शांति देवी, राम आसरे, राकेश, रामकेस, बंसीलाल, अजय सहित 50 मजदूरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ज्वाइंट बीडीओ प्रमोद कुमार सिंह, एडीओ पंचायत रिचा सचान, सचिव आशीष केसरवानी, अमित त्रिपाठी, संजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, टीए बदन सिंह राजपूत मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com