spot_img
Homeउत्तर प्रदेशस्वास्थ्य निदेशक ने सीएचसी का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य निदेशक ने सीएचसी का किया निरीक्षण

सुलतानपुर (सं. भा.) : डा. अरविंद कुमार वर्मा ने रविवार को स्थानीय सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो चिकित्सक नदारद मिले। वहीं, उन्होंने दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित स्वास्थ्य मेले का भी उन्होंने जायजा लिया। मेले में मरीजों को दी गई स्वास्थ्य सेवाओं समेत जांच, इलाज और दवाओं के वितरण पर भी जानकारी हासिल की। इसके अलावा उन्होंने चिकित्सकों को सुविधाओं को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।

सुबह नौ बजे सीएचसी पहुंचे डा. अरविंद कुमार वर्मा ने उपस्थिति पंजिका देखी। चिकित्सक डा. नम्रता सिंह व डा. अंतरिक्ष श्रीवास्तव अनुपस्थित मिलीं। अस्पताल में इलाज व प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं, दवा की उपलब्धता, इमरजेंसी व एंबुलेंस सेवाओं की जानकारी भी हासिल की। प्रसव कक्ष व आपरेशन थिएटर में सफाई देखकर वे प्रसन्न नजर हुए।
वहीं, सीएचसी परिसर में साफ-सफाई करने के लिए चिकित्सा अधीक्षक डा. राम करन वर्मा को निर्देशित किया। इस दौरान एसीएमओ डा. लालजी, फार्मासिस्ट डा. केपी सिंह भी मौजूद थे।

वाराणसी से लौटते वक्त शनिवार की रात डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लोहरामऊ स्थित एक ढाबे पर रुके। यह ढाबा बदलापुर के विधायक रमेश मिश्र का है। यहां जिलाध्यक्ष आरए वर्मा सहित कई भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। उनकी अगवानी में विधायक रमेश मिश्र स्वयं मौजूद रहे। डिप्टी सीएम के आने की सूचना पर जिला अस्पताल प्रशासन समेत वाराणसी-लखनऊ हाईवे के आसपास के सीएचसी में व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सभी व्यवस्थाओं को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही थी। ढाबा पर कुछ रुकने के बाद डिप्टी सीएम सड़क मार्ग से रवाना हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com