spot_img
Homeमुंबईमकर संक्रांति पर महंगाई की मार

मकर संक्रांति पर महंगाई की मार

नवी मुंबई (सं. भा.) महंगाई की मार के बावजूद मकर संक्रांति से पहले नवी मुंबई के बाजार सजने लगे हैं। शहर में पतंग और मांझे के अलावा लाई, चना पट्टी और तिल-गुड़ की बिक्री बढ़ गई है। हालांकि इस वर्ष भी बाजारों प पर महंगाई का असर पड़ने की आशंका है।

किराना सामान बेचने वाले सुनील गुप्ता ने कहा कि लाई, तिल और गुड़ की बिक्री अक्सर मकर संक्रांति के त्योहार के समय ही ज्यादा होती है। आम समय में इनकी बिक्री कम होती है। इस बार मार्केट में पैकेट बंद पट्टी की ज्यादा डिमांड है। बाजारों में तिल के लड्डू 180 रुपये से लेकर 250 रुपये प्रति किलो हैं, तो वहीं गुड़ भी 65 रुपये से लेकर 70 रुपये प्रति किलो बेचे जा रहे हैं।

महंगाई की मारः महंगाई की मार इस साल भी दिखाई देगी। मकर संक्रांति पर भी असका असर देखने को मिल रहा है। सभी खाद्य पदार्थों की कीमतें पिछले साल की तुलना में बढ़ी हैं। पिछले साल गुड़ जहां 40 से 50 रुपये किलो बिक रहा था, वहीं यह 65 से 70 रुपये किलो हो गया है। तिल के दाम में बढ़ोतरी होने से तिलकुट इस साल 180 रुपये से 250 रुपये किलो तक बिक रहा है। मार्केट में दो प्रकार के तिलकुट उपलब्ध हैं। सामान्य तिलकुट और स्पेशल तिल की कीमत बढ़ी है। इसी प्रकार, गुड़ पट्टी की कीमत भी लगभग 20 से 30 रुपये तेज हुई है। मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगों की डिमांड भी रहेगी। इस बार बाजारों में अलग-अलग चित्र व डिजाइन वाली पतंगों की मांग है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com