मुंबई (सं. भा.) । रोटरी क्लब की ओर से रविवार को कांदिवली पूर्व के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में बेहतर और खुशहाल जीवन जीने का तरीका विषय पर एक सेमिनार आयोजित हुआ। जिसमें अहमदाबाद से आए कॉस्मिक एनर्जी विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति शाह ने करीब एक घंटे उपस्थित लोगों को ब्रह्मांड, ईश्वर और प्रकृति को आत्मसात कर बेहतर जीवन जीने का गुर बताया। उन्होंने कहा कि समग्र ब्रह्मांड ऊर्जा का स्रोत है और यहीं से हमें सारी ऊर्जा प्राप्त होती है। हम ऊर्जा का ही एक रूप हैं। जहां विभिन्न प्रकार के सुख और दुख की ऊर्जा का संचार होता है। ऊर्जा की तरंगे प्रवाहित होती हैं। जो विचार, वाणी, वर्तन और वातावरण के अनुरूप परिवर्तित होती रहती हैं।

रोटरी क्लब की प्रेसिडेंट रश्मि दास और उनकी टीम ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर रोटेरियन अनु श्रीवास्तव, रोटेरियन ओम दुबे, वरिष्ठ पत्रकार राकेश दुबे, वरिष्ठ समाजसेवी जयशंकर तिवारी, रोटेरियन सुदीप गंगोपाध्याय, दिनेश अरुमुघन, शिवरतन, अर्चना पुरिया, अंबुजम अय्यर, रूपाली तन्ना, कांति मिश्रा, प्रिया शेनॉय, विष्णु द्विवेदी, निधि विश्वकर्मा, कलश सिंह, सुहासिनी महेश, एडवोकेट दीपक पांडेय, रेनू अग्रवाल विशेष तौर पर उपस्थित थे। राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई और आभार ज्ञापन के उपरांत कार्यक्रम संपन्न हुआ।


