नालासोपारा (सं. भा.) उत्तर भारतीय महासंघ का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर नालासोपारा पूर्व के ओस्तवाल नगरी रिक्शा स्टैंड के सामने शाम 6 बजे से सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नालासोपारा विधायक | क्षितिज ठाकुर, पूर्व महापौर राजीव पाटिल एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व महापौर रूपेश जाधव, पूर्व उपमहापौर उमेश नाइक, पूर्व सभापति अब्दुल हक पटेल, नीलेश देशमुख, भरत मकवाना, अरुण जाधव उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपप्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुई किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी का महासंघ की ओर से सत्कार किया गया। साथ ही महासंघ पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। सम्मान समारोह के क्रम में समाजहित के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले सम्मानमूर्ति का स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया।

रंगारंग कार्यक्रम आयोजित
इस बीच सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति कर रहे सा.रे.गा. मा.पा के रंगपुरवईया कार्यक्रम के विजेता सुजीत गौतम, ममता उपाध्याय व प्रियंका मौर्या ने अपने सुमधुर सुरों से समा बांधकर खूब वाहवाही लूटी.
अध्यक्षता महासंघ अध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा में किया। मंच संचालन महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप सिंह व प्रवक्ता अमजद अली समानी (भुट्टो) ने संयुक्त रूप से व धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश यादव ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हलीम खान, मनीष तिवारी, सुरेश सिंह, महेश यादव, सुरेंद्र एस यादव, मिताली विश्वकर्मा, रेनू सिंह, श्रीलक्ष्मी अद्दीपल्ली, रीना सिंह, रामलाल कन्नौजिया आदि ने सराहनीय योगदान दिया।


