मुंबई (सं. भा.)। मुंबई के मयखाने यानी लेडिज बीयर बार देश भर के शराब के शौकिनों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। इन मयखानों में झूम-झूम कर नाचने वाली बार बालाओं के आकर्षण में बंधे लोग हजारों-लाखों रुपए एक रात में उड़ा देते हैं। मुंबई पुलिस ने वैसे तो इन बीयर बारों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं और समय समय पर इनके अंदर लड़कियों को छुपाने के लिए बनाए गए तहखानों को भी तोड़ा है। ऐसा ही एक मायहोम नामक बीयर बार मालाड में है जो मालाड पुलिस को मुंह चिढ़ाता रहता है।मालाड पुलिस और मनपा पी उत्तर विभाग के अधिकारी यहां बने तहखाने के बारे में जानते भी है पर कानून कार्यवाई नहीं करने से लोगों में यह चर्चा आम है कि मायहोम मयखाने का कब टूटेगा तहखाना।
बता दें कि लोअर परेल के वन एबाव पब में लगी आग के बाद होटल रेस्टोरेंट और बीयर बारों में अग्नी सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा कई कदम उठाए गए हैं। मार्च महीने के मुंबई के कई बीयर बारों में छापेमारी कर वहां बने तहखानों को खोज कर उसे तोड़ भी दिया गया। मालाड पश्चिम के मायहोम बीयर बार के अंडर ग्राऊंड में भी बार डांसरों को छीपाने के लिए तहखाना बना है। इसका नक्शा ‘संगठन भारत’ अखबार के पास मौजूद है। इस को लेकर वकील ए.ए.अंसारी ने मुंबई पुलिस आयुक्त से शिकायत भी कर चुके हैं परंतु कार्रवाई के नाम पर आज तक कुछ नहीं हुआ। दामु मुदलियार जो मायहोम बीयर बार के मालिक है उनकी मालाड पुलिस से अच्छी जमती है। कुछ बीयर बार मालिकों का कहना है कि मालाड पुलिस दामु से डरती है क्यों कि पहले भी वह एक पुलिस अधिकारी को एंटी करप्शन द्वारा पकड़वा चुके हैं। मायहोम के अंदर बने तहखाने के बारे में मनपा पी विभाग के सहायक आयुक्त संजोग कबरे को दी गई तो उन्होंने कार्रवाई का अश्वासन दिया है। अब देखना है कि वह कार्रवाई कब करते हैं।


