छज्जा गिरने से एक की मौत, दो घायल
उन्नाव (सं. भा.) उत्तर प्रदेश के उन्नाव सदर कोतवाली के काशीराम कॉलोनी के डूडा कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब घर की छत के छज्जे पर खड़े होकर देर रात तीन युवक जन्मदिन का समारोह मना रहे थे। उसी समय अचानक छज्ज गिर गया जिससे तीनों युवक नीचे गिर गए। आनन-फानन में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल तीनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सदर कोतवाली के काशीराम कॉलोनी के अंतर्गत आने वाली डूडा कॉलोनी में तीन युवक अपनी छत के छज्जे पर जन्मदिन का जश्न मना रहे थे। छत का छज्जा जर्जर था जो अचानक गिर पड़ा जिससे तीनों युवक सड़क पर आ गिरे। आनन-फानन में पड़ोसियों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी उसके बाद उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई बाकी दो गंभीर युवकों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है



