spot_img
Homeउत्तर प्रदेशSIR के विरोध में फतेहपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त...

SIR के विरोध में फतेहपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

फतेहपुर (सं. भा.) मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर देशभर में चल रहे राजनीतिक विरोध के बीच फतेहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क से शुरू हुआ विरोध मार्च विद्यार्थी चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने SIR प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने SIR को लेकर पार्टी की आपत्तियां सामने रखीं। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान शेख एजाज अहमद, संतोष कुमारी शुक्ला, प्रकाश पांडेय, कलीम उल्ला सिद्दीकी, राजेंद्र लोधी, राजीव लोचन निषाद, ओम प्रकाश कोरी, मनोज घायल और नरेंद्र सिंह रिक्की समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com