- लोकल ट्रेन में लगा रहा था पोस्टर
मुंबई (सं. भा.) : लोकल ट्रेनों में बाबा बंगाली समेत अन्य बाबाओं के कथित बैनर-पोस्टरों को चिपकाने वाले एक गिरोह का नालासोपारा रेलवे पुलिस बल ने भंडाफोड़ किया है। रेलवे ने पांचवीं फेल एक बाबा को पोस्टर लगाते हुए पकड़ा है, जो लोगों का दुःख दूर करने का दावा करता था। बता दें कि लोकल ट्रेनों में अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले बैनर-पोस्टर चिपकाने की शिकायत मिलने के बाद सीनियर पीआई राजीव सिंह सालरिया ने विशेष टीम बनाई थी। सब इंस्पेक्टर भगवान सिंह गुर्जर, हेड कॉन्स्टेबल राकेश सिंह, कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह और संजय कुमार की टीम ने दो लोगों को पोस्टर चिपकाते अरेस्ट किया है। इनके नाम मो. उजेफा सलीम (22) और मो. शमशेद सागीर (27) हैं। ये दोनों आरोपी मालवणी के निवासी हैं।



