- कांदिवली पुलिस है पस्त, गुटखा माफिया हैं मस्त
मुंबई (सं. भा.)। कांदिवली पश्चिम के गणेश नगर में गुटखा माफियाओं के हौसले इन दिनों बुलंद हैं। गुटखा माफियाओं के आगे कांदिवली पुलिस पूरी तरह पस्त नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर गुटखा माफिया अपनी अवैध कमाई में मस्त नजर आते हैं।
खबरियों द्वारा टिप देने के बाद पुलिस न चाहते हुए इन गुटखा माफीयाओं के खिलाफ कार्रवाई तो करती है पर बाद में तोड़ पानी कर माफिया अपना गुटखा का खेल अनवरत जारी रखे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस कभी कभार रेड तो डालती है पर उसका क्या फायदा। गुटखा बेचने का अवैध खेल तो कभी बंद ही नही होता है।
बता दे कि ब्रिजेश चौरसिया, श्रीकांत चौरसिया, रामकृपाल उर्फ राम चौरसिया, नंदु, धीरज चौरसिया मुख्य रुप से गणेश नगर में गुटखा के अवैध कारोबार को बढ़ावा देते हैं। स्थानीय लोगों कि माने तो राम चौरसिया, ब्रिजेश चौरसिया और नंदु गुटखा का अवैध कारोबार करने वाले बड़े व्यापारी हैं। इन पर कई बार पुलिस ने मामला दर्ज किया है पर परिणाम कुछ भी नही निकला है।

इन सभी गुटखा माफियाओं का कहना है कि कांदिवली पुलिस के साथ हमारी अच्छी सेटिंग हैं। कभी किसी खबरी के कारण पुलिस कार्रवाई भी करती है तो लेन देन कर कर मामले को रफा दफा कर दिया जाता है।


