spot_img
Homeमुंबईमुक्ता गैस एजेंसी के कारण अप्पा पाड़ा वासियों के घरों में जले...

मुक्ता गैस एजेंसी के कारण अप्पा पाड़ा वासियों के घरों में जले चूल्हे

  • मैनेजर नरेंद्र पांडेय की भूमिका को लोगों ने की सराहना
  • अप्पा पाड़ा अग्निकांड

मुंबई (सं. भा.)। मालाड पूर्व, कुरार विलेज स्थित अप्पा पाड़ा झोपड़पट्टी में लगी आग में सैकड़ों झोपड़े स्वाहा हो गए। इस आगजनी में बड़े पैमाने पर वहां रहने वाले लोगों के गैस सिलेंडर आग मे जलने के कारण फट गए। ऐसे में इन लोगों के लिए मुक्ता गैस एजेंसी और उसके मैनेजर नरेंद्र पांडेय फरिश्ता बन कर आए और लगभग ५०० लोगों को मुफ्त में नया गैस सिलेंडर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अग्निकांड के बाद मुक्ता गैस एजेंसी के मैनेजर नरेंद्र पांडेय की भूमिका बेहद सराहनीय और सकारात्मक रही। आज उन्हीं की वजह से अप्पा पाड़ा के लगभग ५०० लोगों के घर के चुल्हे जल रहे हैं।

वही नरेंद्र पांडेय ने बताया कि आग लगने के बाद बहुत से समाजसेवी संस्थाओं ने वहां लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का काम किया था। तब भोजन बनाने के लिए उन्होंने गैस एजेंसी के माध्यम से सभी समाजसेवी संस्थाओ को  व्यवसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com