- पूर्व मंत्री असलम शेख सहित शहर के मूर्धन्य पत्रकार रहे उपस्थित।
मुंबई (सं. भा.) : संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ के साथ ‘संगठन भारत’ अखबार की 12वीं वर्षगांठ धूम धाम से मनाई गई। इस अवसर पर कार्यालय में शहर के प्रतिष्ठित व मूर्धन्य पत्रकारों के अलावा विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने उपस्थिति दर्ज करार कर संपादक राजकिशोर तिवारी को अखबार के सतत प्रकाशन के लिए बधाई दी।
वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, ऑल इंडिया रेडियो के उद्घोषक आनंद सिंह, वरिष्ठ पत्रकार व स्तंभकार राजेश विक्रांत, वरिष्ठ पत्रकार राकेश दुबे, वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्र, पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्र, महासचिव अजय सिंह, हिंदी विवेक के वरिष्ठ उप संपादक धर्मेंद्र पांडेय, लोकमत की पत्रकार गौरी टेंबकर, प्रहार के वरिष्ठ पत्रकार राजेश सावंत, विकलांग के पुकार के कार्यकारी संपादक सरताज मेहदी, पत्रकार जयशंकर तिवारी, पत्रकार मुरारी सिंह, सचिन शर्म, शाखा 9 न्यूज़ की संपादक खुशी नाईक, शाखा 9 न्यूज़ के पत्रकार फकरुद्दीन हाश्मी, ऑस्कर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर डॉक्टर नितिन पवार, यूनाइटेड हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर बृजेश पांडेय, भाजपा के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रघुवंशमणि दुबे, समाजसेवी जयशंकर सिंह ठाकुर, समजसेविका बिना सिंह ठाकुर, भाजपा की वार्ड उपाध्यक्ष बिना तिवारी, जी.एस. तिवारी, रामप्रसाद शुक्ला, कविता साहनी, समद खान, सफीउल्लाह खान सहित अनेक गणमान्य लोग ‘संगठन भारत’ अखबार के कार्यालय में पहुंच कर अपना स्नेहिल आशीर्वाद संपादक राजकिशोर तिवारी को दिया। इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री व मालाड विधानसभा के विधायक असलम शेख ने भी कार्यालय में अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। ‘संगठन भारत’ अखबार और संपादक राजकिशोर तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए उन्होनें कहा कि जिस तरह इन 12 वर्षों से सत्य की राह पर चलते हुए पाठकों के सामने सच्चाई लाते रहे हैं, उम्मीद है आगे भी सच्चाई का साथ नही छोड़ेंगे। विधायक असलम शेख ने यह भी कहा कि देश में आज बड़े अखबारों और न्यूज चैनलों की विश्वसनीयता कम होती जा रही है। ऐसे में ‘संगठन भारत’ जैसे साप्ताहिक अखबार सच्चाई सामने ला कर बड़े अखबारों को आईना दिखाने का काम कर रहे हैं। उन्होनें ऐसा विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में ऐसे साप्ताहिक अखबार देश में क्रांति लाने का काम करेंगे।

बबलू मिश्रा और उनके साथियों ने संगीतमय सुंदरकाण्ड का पूरी श्रधा से पाठन किया।
सभी आगंतुओं का स्वागत संपादक राजकिशोर तिवारी ने शॉल, पुष्पगुछ और पेन दे कर किया।



