मुंबई (सं. भा.) ठाणे के येऊर पहाड़ी पर स्थित स्वानंद बाबा आश्रम में समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट एवम उत्तर भारतीय विकास मंच द्वारा उत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर गायक सोनु सिंह सुरीला म्युजिकल ग्रुप द्वारा “एक शाम उत्तर भारत के नाम” प्रस्तुत किया गया। प्रमुख अतिथी के रूप में मोहन तिवारी (उद्योगपति,कांग्रेस नेता), कुंवर राकेश सिंह तोमर, दद्न सिंह चौहान, शैलेन्द्र सिंह, नामदार राही(वरिष्ठ पत्रकार),समाज सेवक दयाशंकर सिंह, एड संतोष दूबे,डॉ.सचिन सिंह, डॉ.आर.एम.पाल, एड प्रभाकर पांडे, राजबहादुर यादव, रमेश गुप्ता आदी मान्यवर उपस्थित रहे। आयोजक कन्हैयालाल गुप्ता द्वारा अतिथियों का सत्कार शाल, चुनरी,पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।
विशिष्ट अतिथी के रूप में प्रभाकर सिंह पप्पू, धनंजय सिंह सिसोदिया, मोहन तिवारी, शैलेश मिश्रा, रजनीश त्रिपाठी, रमेश गिरी, रवि तिवारी, संजय सिंह, मनोज तिवारी, अभिजीत वशिष्ठ, योगेश शुक्ला, प्रमोद तिवारी, प्रमोद चौहान, अशोक सिंह, अंजनी सिंह, साधना पांडे, कमलेश मिश्रा, बब्बू मिश्रा, अनिल मिश्रा, सुनील मिश्रा, राकेश मिश्रा, मेहुल वशिष्ठ, दिनेश गुप्ता, प्रेम गुप्ता, अरुण पांडे आदी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उत्तर भारतीय समाज के विभिन्न क्षेत्रों के नामचीन समाज सेवकों का सत्कार किया गया। समारोह के आयोजन में शिवनारायण जायसवाल, सिद्धार्थ सिंह, उमाशंकर शर्मा,लल्लन सिंह, रत्नेश कुमार, सुभाष मिश्रा,अक्षय वाघमारे,प्रदीप गुप्ता,विजय यादव, अजय जैसवार, का विशेष योगदान प्राप्त हुआ।



