मुंबई (सं. भा.) : उत्तर मुंबई के लोकप्रिय व लोक कार्यों में अग्रणी और संसद रत्न से सम्मानित, भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी का पोईसर जिमखाना सहित अन्य संस्थाओं द्वारा एक भव्य कार्यक्रम में सत्कार किया गया। इस अवसर पर सांसद गोपाल शेट्टी ने कहा कि संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित कर मुझ पर आम जनता के काम करने की और बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। मैं इस जिम्मेदारी की पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। इस मौके पर उन्होने नगरसेवक से लेकर सांसद तक तय किए गए राजनीतिक सफर का वृतांत उपस्थित लोगों के समक्ष रखा। साथ ही जिस भाजपा कार्यकर्ता दीपक चव्हाण के मेहनत और चुनाव कार्यों के संचालन के कारण नगरसेवक का अपना पहला चुनाव जितने में गोपाल शेट्टी कामयाब रहे। उस दीपक चव्हाण का उन्होने इस अवसर पर सत्कार भी किया।
गौरतलब है कि सांसद गोपाल शेट्टी को संसद रत्न से सम्मानित किए जाने के बाद से मुंबई के विभिन्न संस्थाओं द्वारा उनका सत्कार किया जा रहा है।
उत्तर मुंबई भाजपा नेता सांसद गोपाल शेट्टी द्वारा किए गए जनसेवा कार्य, महापुरुषों की प्रतिमा का निर्माण, उद्यानों के निर्माण, जुग्गी झोपड़पट्टी बस्तियों के विकास और मूलभूत नागरिक सुविधा के लिए संघर्ष, महामारी के समय किए गए उपाय योजना, भागवत गीता के अभ्यास से लेकर नागरिकों के सुख सुविधा के लिए सतत संघर्ष करने के कारण वे चर्चा में रहते हैं। मैं सबका और सब मेरे इस मंत्र को अंगीकार कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के प्रत्येक स्वप्न को पूरा करने के लिए उत्तर मुंबई लोकसभा क्षेत्र को हर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचने के प्रयत्न में लगे रहते हैं। २५ मार्च २०२३ को नई दिल्ली में संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित सांसद गोपाल शेट्टी को यह पुरस्कार अपने इसी कर्तव्यनिष्ठा के लिए ही प्राप्त हुआ है।
पूर्व राष्ट्रपति स्व.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के द्वारा स्थापित संसद रत्न पुरस्कार की गरिमा अपने आपमें अत्यंत महत्वपूर्ण है। और ऐसे गरिमामय पुरस्कार से सांसद गोपाल शेट्टी का सम्मानित होना पूरे लोकसभा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर प्रसिद्ध अधिवक्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता एड. जेपी मिश्रा, शिक्षा क्षेत्र में प्रतिष्ठित ऐसे डॉ.विनय जैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट निहार जंबूसरिया, इस्कॉन संस्थान के संत श्री कृष्णभजन दास जी के विशेष सत्कार पोईसर जिमखाना के द्वारा किए गए।
सां.गोपाल शेट्टी के बारे में शिक्षाविद डॉ.विनय जैन ने कहा की “शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, वैद्यकीय, पर्यावरण जैसे अनेक मुद्दों को लेकर सांसद गोपाल शेट्टी अग्रसर रहे हैं।”
टैक्सेशन विषेशज्ञ एवं मंडपेश्वर सिविक फेडरेशन के अध्यक्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट निहार जंबूसरीया ने इस अवसर पर कहा की,
“संसद रत्न पुरस्कार मिलना गर्व की बात है।
नगरसेवक से विधायक और आज सांसद यानी गली से राज्य और राज्य से संसद तक का सफर तय करने वाले गोपाल शेट्टी का सफर असान नही रहा है।
एड.जयप्रकाश मिश्र इस अवसर पर भावुक हो गए। उन्होने कहा कि “मैं आज सांसद गोपाल शेट्टी का सम्मान देखने आया हूं। संसद रत्न पुरस्कार यह उस बात की गवाही देता है की

सां.गोपाल शेट्टी जो आम जनता की सेवा की उसे संसद ने स्वीकार किया है और संसद रत्न पुरस्कार दिया है। सेंकड़ों सांसद आज संसद में विराजमान है और उसमें एक उत्तर मुंबई के सांसद के नाते हमारा सांसद है जो संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुआ है ये हमारे लिए गौरव की बात है।” एड.जे.पी. मिश्रा ने आगे यह भी कहा की,
“मलाड से चुना भट्टी तक मुंबई भर में लोग अपने काम के लिए सांसद गोपाल शेट्टी को याद करते हैं ।
इस्कॉन मंदिर के संत कृष्णभजन दास जी ने कहा की “पूरे विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत देश है। और सांसद गोपाल शेट्टी ५४५ में से श्रेष्ठ सांसद हैं “
इतिहासकार रविराज पराड़कर ने संसद रत्न गोपाल शेट्टी को प्रदान किया जानेवाले गौरव पत्र का अपनी अनूठी शैली में पठन किया।
संसद रत्न गोपाल शेट्टी की धर्मपत्नी सौ.ऊषा गोपाल शेट्टी का सत्कार, पोईसर जिमखाना के ट्रस्टी भारती शेट्टी एवम् डॉ. रन्ना दोशी जी के हाथों किया गया।

गिरधर सालुंखे ने व्यक्तिगत गीत सादर किया।
कथा वाचक रमेशभाई ओझा ने इस अवसर पर विशेष अभिनंदन वक्तव्य रखा। ओझा जी ने सांसद गोपाल शेट्टी को विजनरी बताया। महंत काशीदास महाराज और कई संत महात्मा भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अपने सत्कार के प्रत्युत्तर में सांसद गोपाल शेट्टी ने सर्व प्रथम अपने नगरसेवक के प्रथम चुनाव में काम किए और विशेष भूमिका निभाने वले कार्यकर्ता दीपक चव्हाण का शाल पुष्पगुच्छ से सम्मान किया। सांसद गोपाल शेट्टी अपने भाषण में कहा की “अनेक समस्याओं को आगे भी सुलझाना है। निष्ठावान कार्यकर्ता और नेताओं के मार्गदर्शन से मैं आज यह तक पहुंचा हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के द्वारा आज हर राज्य में शिक्षा क्षेत्र में बड़े संस्थान/यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है। हमारा देश तक्षशिला गुरुकुल जैसे शिक्षा संस्थान के लिए प्रसिद्ध है। आज भारत के बाहर विदेश में शिक्षा हेतु विद्यार्थी क्यों जाए ? अतः प्रधानमंत्रीजी भारतीय शिक्षा विभाग को ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं। मैने हाल ही में शिक्षा संस्थानों को मिलनेवाले ऋण संबंधित एक सुझाव संसद पटल पर दिया है। हमे शिक्षा क्षेत्र को समृद्ध बनाना है।”
आगे अपने वक्तव्य में अनेक विषयों का समावेश करते हुए राजनीति में स्वच्छ, प्रमाणिक चरित्र की बात भी सां. गोपाल शेट्टी ने रखी। भिन्न भिन्न समाज के, संस्थानों के उमड़े हुए जनसैलाब का अपने भाषण में सांसद गोपाल शेट्टी ने धन्यवाद किया।
कार्यक्रम की प्रस्तावना पोईसर जिमखाना के अध्यक्ष मुकेश भंडारी ने की। दो विजुअल्स क्लिप के द्वारा संसद रत्न गोपाल शेट्टी जी के जीवन के महत्वपूर्ण दृश्यों को दिखाया गया। कार्यक्रम का सूत्र संचालन निषाद कोरा ने किया।
ऐसी जानकारी उत्तर मुंबई , भाजपा की प्रसिद्धी प्रमुख नीला सोनी राठोड़ ने दिया।


