spot_img
Homeमुंबईमुंबई में बेचता था हिमाचल से लाया चरस

मुंबई में बेचता था हिमाचल से लाया चरस

  • बोरीवली पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई (सं. भा.) : चरस बेचने वाले एक आरोपी को बोरीवली पुलिस के एटीसी विभाग ने  रंगेहाथ  गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बोरीवली के आस पास के इलाके में चरस सप्लाई किया करता था। आरोपी के पास से 60 ग्राम चरस बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 1लाख 20 रुपये आंकी गई  है। आरोपी अक्षय रविन्द्र राजगुरु (24) पोइसर कांदिवली पश्चिम का रहने वाला है। वह हिमांचल प्रदेश के मनाली से चरस लाने का काम किया करता था और आसपास के इलाके में सप्लाई किया करता।

बोरीवली पुलिस आरोपी से यह जांच कर रही है कि चरस लाने में कितने लोग साथ में थे और किन किन लोगों को बोरीवली में सप्लाई किया करता था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com