- चोरी के लिए कर दिया बुजुर्ग महिला की हत्या
मुंबई (सं. भा.) : मालाड पश्चिम स्थित ओर्लेम चर्च में एक 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला मैरी डिकॉस्टा की उसके घर में काम करने वाली 42 वर्षीय अपाहिज नौकरानी शबनम शेख, उसका बेटा 21 वर्षीय सहजाद शेख और नौकरानी का प्रेमी 71 वर्षीय उमर शेख ने चोरी के इरादे से हत्या कर दी।
आरोपियों ने हत्या के बाद बुजुर्ग महिला की सोने की चेन, स्मार्ट घड़ी और मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए थे। मालाड पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बुजुर्ग महिला अपने नाती के साथ न्यू लाइफ सोसायटी में रहती थी।जांच के दौरान बुजुर्ग महिला के नाती ने पुलिस को बताया कि महिला का सोने की चेन, स्मार्ट घड़ी और मोबाइल फोन चोरी हुआ है।
पुलिस सोसायटी में लगे सीसीटीवी की जांच की तो एक आदमी संदिग्ध दिखाई दिया जो सर पर टोपी और मास्क लगाकर बिल्डिंग में जाता दिखा। पुलिस घर में काम करने वाली महिला और उसके बेटे से पुछ्ताछ की तो महिला ने उक्त आदमी को पहचानने से इनकार कर दिया। जांच के दौरान मालाड पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त संदिग्ध आदमी घर में काम करने वाली नौकरानी का प्रेमी है।

मालाड पुलिस ने नौकरानी और उसके बेटे को मालाड मालवणी गेट नं 7 से गिरफ्तार किया। नौकरानी के प्रेमी को वसई से गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर उसको आत्महत्या दिखाने के लिए महिला का सर बाथरूम में ले जाकर पानी भारी बाल्टी डाल दिया। जिससे महिला की बाथरूम में गिरने से मौत हुई है ऐसा लगे।


