- सोसायटी का है कहना एसआरए में किया है बोगस सब्मिशन
- मोदी स्पेसेस के साथ जान चाहते हैं लोग
मुंबई (सं. भा.)। कांदिवली पश्चिम के लिंक रोड से सटे लालजी पाड़ा में एसआरए प्रोजेक्ट को लेकर इन दिनों घमासान मचा हुआ है। यह घमासान महाशिव शक्ति सोसायटी और लश्करिया डेवलपर के बीच मचा है। सोसायटी के पदाधिकारियों और उसके मेंम्बरों का आरोप है कि लश्करिया बिल्डर ने एसआरए में जो प्रपोजल सब्मिट किया है वह पूरी तरह बोगस है। शिवशक्ति सोसायटी से जुड़े झोपड़ाधारक चाहते हैं कि उनके यहां एसआरए का काम मोदी स्पेसेस बिल्डर करे।

महाशिव शक्ति सोसायटी के पदाधिकारियों का कहना है कि २०१२ में चतुर्वेदी नामक बिल्डर जो साईनाथ डेवलपर के डायरेक्टर है के साथ एसआरए को लेकर बातचीत शुरु की गई थी। लोगों का आरोप है कि चतुर्वेदी ने आधा अधूरा लगभग ढाई सौ लोगों का प्रपोजल बना कर एसआरए में बोगस सब्मिशन कर दिया। बाद में चतुर्वेदी ने उस एसआरए प्रोजेक्ट को लश्करिया डेवलपर को बेच दिया और खुद ५ प्रतिशत का पार्टनर रह गया। चतुर्वेदी द्वारा एसआरए प्रोजेक्ट लश्करिया डेवलपर को बेचे जाने की खबर महाशिव शक्ति सोसायटी में कसी को नही थी। जब सोसायटी और मेंम्बरों को चतुर्वेदी के इस कारनामें के बारे में पता चला तो लोगों ने विरोध करना शुरु कर दिया। इसी बीच २०१६-१७ में महाशिव शक्ति सोसायटी के लोग मोदी स्पेसेस बिल्डर के पास आए।
जेनरल बॉडी रेज्युलेशन (जी वी आर) पास करके सोसायटी ने मोदी स्पेसेस को एसआरए प्रोजेक्ट को करने के लिए बिल्डर नियुक्त किया। उसके बाद मोदी स्पेसेस ने चेंज ऑफ डेवलपर के लिए एसआरए में फाइल जमा कर २०१७ से लगातार फॉलोअप कर रहे हैं पर अब तक कोई निर्णय नही लिया गया है। बताया यह भी जाता है कि महा शिवशक्ति सोसायटी से जुड़े झोपड़ाधारक मनपा की जमीन पर बसे हैं।

स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए मनपा तक ने लिखित रूप से सर्वे नहीं कर सकते हैं ऐसा कहा है। अब लश्करिया डेवलपर कलेक्टर के पास जा कर सर्वे का नोटिस निकालवाने में सफल रहा है। वहीं झोपड़ाधारकों का विरोध लगातार जारी है। उनका कहना है कि सर्वे से पहले एसआरए चेंज ऑफ डेवलपर करे।
सूत्रों का कहना है कि अधिकांश झोपड़ाधारकों के भारी विरोध के बावजूद कुछ स्थानीय छूटभैया नेता लश्करिया डेवलपर द्वारा दिए गए लालच में फंस कर वहां के रहिवासियों के साथ दगाबाजी करने पर तुले हुए हैं।


