spot_img
Homeमुंबईछुट्टी के दिन भी खुला रहेगा टैक्स वसूली केंद्र

छुट्टी के दिन भी खुला रहेगा टैक्स वसूली केंद्र

  • मीरा-भाईंदर मनपा आयुक्त ने दिया आदेश

मीरा-भाईंदर (सं. भा.) मनपा अपनी कमाई को बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील है। प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को बढ़ाने और तेज करने के लिए मनपा लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में मनपा आयुक्त संजय काटकर ने छुट्टी के दिन भी टैक्स वसूली केंद्र को खुले रखने का निर्णय लिया है। मनपा आयुक्त के निर्णय के अनुसार, अब सभी टैक्स कलेक्शन सेंटर सुबह 9.45 से शाम 6.15 बजे तक खुले रहेंगे। इसके अलावा, शासकीय और अन्य छुट्टी के दिन भी केंद्र सुबह 9.45 से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। यह नियम आगामी 31 मार्च 2024 तक लागू रहेगा।

गौरतलब है कि मनपा बजट में इस बार 240 करोड़ की प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का लक्ष्य है। आधे से अधिक वित्त वर्ष बीत चुका है, लेकिन अब तक मात्र 132 करोड़ की वसूली हुई है। वसूली को बढ़ाने के उद्देश्य से मनपा ने 8 एक बैंक से 23 पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल्स) मशीन ली है। इस मशीन के माध्यम से मनपा कर्मचारी घर-घर जाकर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई में माध्यम से भी टैक्स के भुगतान को स्वीकार कर सकते हैं। टैक्स वसूली में हो रही सुस्ती का आयुक्त ने संज्ञान लिया है। इसी के चलते आयुक्त ने कर विभाग से 18 कर्मचारियों का अन्य विभागों में तबादला कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com