spot_img
Homeमुंबईघोडबंदर किले का लोकार्पण 26 जनवरी को होगा

घोडबंदर किले का लोकार्पण 26 जनवरी को होगा

  • मनपा आयुक्त ने दिया आश्वासन

मीरा-भाईंदरः (सं. भा.) आगामी गणतंत्र दिवस पर घोडबंदर किले का लोकार्पण किया जाएगा। विधायक प्रताप सरनाईक के साथ एक सयुंक्त निरीक्षण के दौरान मनपा आयुक्त संजय काटकर ने यह आश्वासन दिया। मनपा आयुक्त ने कहा कि 26 जनवरी, 2024 तक घोडबंदर के ऐतिहासिक किले और अश्वारुढ़ छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का लोकार्पण हो जाएगा। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने घोडबंदर किले के लिए निधि का आवंटन किया है।

विधायक सरनाईक और मनपा आयुक्त काटकर ने भाईंदर पूर्व में बन रहे स्व. बाला साहेब ठाकरे आर्ट गैलरी, स्व. प्रमोद महाजन आर्ट गैलरी और नानासाहेब धर्माधिकारी सांस्कृतिक हॉल का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा घोडबंदर खाड़ी तट, जल परिवहन के लिए मैरी टाइम बोर्ड के माध्यम से फाउंटेन होटल के सामने बन रही प्रवासी जेटी, साबरमती रिवर फ्रंटे की तर्ज पर चेना रिवर फ्रंट परियोजना का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान शहर अभियंता दीपक खाबित, उप अभियंता यतिन जाधव और मनपा तथा वन विभाग के अन्य अधिकारी, भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com