spot_img
Homeमुंबईनालासोपारा स्टेशन का मोबाइल चोर हुआ गिरफ्तार

नालासोपारा स्टेशन का मोबाइल चोर हुआ गिरफ्तार

भीड़ का फायदा उठाकर उड़ा लेता था मोबाइल

विरार (सं. भा.) नालासोपारा स्टेशन पर बीते दिनों प्लेटफार्म संख्या 2 पर हुई मोबाइल चोरी की घटना का आरपीएफ की टीम ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बीते 6 दिसंबर को एक यात्री का मोबाइल चोरी हो गया, जिसमें जीआरपी वसई में 7 दिसंबर को मोबाइल चोरी का गुनाह दर्ज किया गया। आरपीएफ की टीम लगातार निगरानी रख रही थी। पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध की पहचान की और सीपीडीएस टीम में शामिल एएसआई महेंद्र यादव, कांस्टेबल संजय कुमार और जीआरपी स्टाफ एएसआई मोहन जाधव, पुलिस कांस्टेबल सहारा धवले ने छानबीन करते हुए मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश को बीते 8 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी युवक ने स्वीकार किया गुनाह जांच के दौरान एसआईपीएफ सुभाष चंद्र यादव द्वारा आरोपी युवक से पूछताछ पर उसने अपना नाम सुजॉय गुकुल बाग 26 वर्ष निवासी डॉन लेन, अचोले रोड, नालासोपारा पूर्व बताया। आरपीएफ के अनुसार पकड़े गए आरोपी युवक ने मोबाइल चोरी के गुनाह को स्वीकार किया है। इस घटना में चोरी हुए मोबाइल फोन की कीमत 7000/- रुपये बताई जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com