spot_img
Homeमुंबईगैस की पाइपलाइन फटने से दहिसर में मचा अफरातफरी

गैस की पाइपलाइन फटने से दहिसर में मचा अफरातफरी

दहिसर (सं. भा.) उपनगर मुंबई के दहिसर पूर्व जरीमरी गार्डन के किनारे फुटपाथ की खुदाई के दौरान गैस के पाइप लाइन फटने की घटना सामने आते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। दअरसल मामला शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे के दरम्यान का है। जहा फुटपाथ को खोदकर नए नया फुटपाथ बनाने के लिए जेसीबी से जमीन की खुदाई की जा रही थी कि तभी अचानक जमीन के नीचे से गई गैस की पाइप लाइन फट गई और गैस का रिसाव होने लगा, जिसे देख जेसीबी चालक भाग खड़ा हुआ।

स्थानिकों और अन्य कर्मचारियों द्वारा घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गईं। पुलिस ने गार्डन की तरफ आने-जाने वाले सड़क को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया।

कोई बड़ी घटनाघटित होती, इससे पहले फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों द्वारा गैस की पाइप लाइन को बंद कर दिया गया। हालांकि इस मामले में कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुईं है। फायर ब्रिगेड और पुलिस इस मामले में पंचनामा कर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com