spot_img
Homeमुंबई'लाडली बहन योजना' के लिए बीजेपी का शिविर

‘लाडली बहन योजना’ के लिए बीजेपी का शिविर

नालासोपारा (सं. भा.) नालासोपारा पूर्व के संतोष भुवन, भक्ति धाम स्थित भाजपा जनसंपर्क कार्यालय में बीजेपी वसई विरार की ओर से ‘लाडली बहन योजना’ शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तथा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा जारी आदेशानुसार पालकमंत्री रवींद्र चव्हाण, पालघर लोकसभा समन्वयक रानी द्विवेदी तथा भाजपा वसई-विरार शहर अध्यक्ष महेंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में उपाध्यक्ष गंगेश्वरलाल अ. श्रीवास्तव (संजू) के नेतृत्व आयोजित किया गया। शिविर में पहुंची महिलाओं का योजना के तहत आवेदन भरा गया। शिविर को सफल बनाने में शक्ति जनहित महिला मंडल अध्यक्ष हेमा सिंह, पुष्पा विश्वकर्मा, जानकी यादव, सोनी पाठक, सुशीला पाल, राधा सिंह, गीता कनौजिया, रेखा श्रीवास्तव, भाजपा जिला सचिव रामवृक्ष यादव, अभिषेक शर्मा, नितेश मोरे आदि ने योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com