spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमहिला से जेवर की टप्पेबाजी करने वाला शातिर गिरफ्तार

महिला से जेवर की टप्पेबाजी करने वाला शातिर गिरफ्तार

कानपुर देहात (सं. भा.) : राजपुर थाना क्षेत्र के पिचौरा गांव में झांसा देकर महिला से आभूषण की टप्पेबाजी करने वाला शातिर पुलिस ने हत्थे चढ़ गया। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश कर रही है।

पिचौरा के दिलीप सिंह की पत्नी संगीता 17 नवंबर 2017 को घर पर अकेली थी। दोपहर में तीन युवक घर पहुंचे और उसे बातों में उलझा लिया। इसके बाद गृहों का चक्कर बताकर पूजा करने की बात कही। इसके लिए उसके जेवर मांगे और विश्वास जताने को मोबाइल नंबर दिया। झांसे में आकर संगीता ने अपने जेवर दे दिया। इसके बाद पूजा शुरू कर बदमाश चकमा दे जेवर लेकर भाग निकले। पीड़ित ने बाद थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर तीन अज्ञात टप्पेबाजों पर लगभग अस्सी हजार रुपये कीमत के आभूषण ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेकर छानबीन में जुटी थी। रविवार को दारोगा मनोज कुमार व हंसराज ¨सह ने सटीक सूचना पर भाल मार्ग से टप्पेबाज को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम यूनुस अली निवासी अफोई सुल्तानपुर जनपद फतेहपुर बताया। उसने महिला से टप्पेबाजी की स्वीकारोक्ति की और दोनों साथियों के नाम भी बताए। एसओ शशिभूषण मिश्र ने बताया कि शातिर टप्पेबाज को गिरफ्तार कर उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com