spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबैंक का प्रिंटर मशीन खराब, उपभोक्ता परेशान

बैंक का प्रिंटर मशीन खराब, उपभोक्ता परेशान

भदैंया (सं. भा.) : बैंक ऑफ बड़ौदा की हनुमानगंज शाखा में लगा सेल्फ सर्विस पासबुक ¨प्रटर मशीन पखवारे भर से खराब पड़ी हुयी है। वहीं महीनों से एटीएम में पैसा न होने से उपभोक्ता दर-दर भटक रहे हैं। लखनऊ- वाराणसी हाईवे मार्ग के किनारे स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की हनुमानगं शाखा में लगी सेल्फ सर्विस पासबुक फिल्टर मशीन लगभग पखवारे भर से खराब पड़ी हुई

है। मशीन खराब होने के चलते खाताधारक अपने खाते में हुए लेनदेन की जानकारी नहीं कर पा रहे हैं। वे पास बुक लेकर बैंक तक आते है तथा बैंक का चक्कर लगाकर वापस जाने को मजबूर हैं। मशीन खराब होने से इन दिनों ऑनलाइन फार्म भरने तथा राशन कार्ड मे बैक पास बुक लगने की प्रक्रिया मे भी परेशानी हो रही है। वहीं शाखा के बगल लगे एटीएम में पैसा न रहने से यह दिखावा बनकर रह गया है। उपभोक्ता एटीएम का चक्कर लगाकर वापस लौट रहे है। इस बारे शाखा प्रबंधक आरके चौधरी से जानकारी जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि इसकी सूचना बैंक के इंजीनियर को दी गई है जल्द ही उसे ठीक करा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com