spot_img
Homeमुंबई'नीतीश कुमार' ने की चोरी

‘नीतीश कुमार’ ने की चोरी

मुंबई (सं. भा.) मालाड इलाके में एक नौकर द्वारा करीब पंद्रह लाख रुपये के सोने, चांदी के आभूषण लेकर फरार होने की घटना सामने आई है। मालाड पुलिस ने भागे हुए नौकर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। फरार नौकर का नाम नीतीश कुमार है। वह बिहार के फिरोजगढ़, मधुबनी का रहने वाला है। मालाड पुलिस की एक टीम जल्द ही उसे गिरफ्तार करने के लिए बिहार जाएगी। घटना मार्वे रोड, शांतिसदन, मनन कमल पोदार अपार्टमेंट में की है।

शिकायतकर्ता अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता था। उसने अपनी मां पिता के देखरेख के लिए नीतीश कुमार को रखा था। नीतीश बिना किसी को बताए अचानक घर से निकल गया। जब मालिक ने अलमारी का लॉकर खोला तो उन्हें लॉकर में रखे 15 लाख 30 हजार रुपये के सोने-चांदी के विभिन्न आभूषण नहीं दिखे। नीतीश के जाने के बाद से उनके इस कमरे में कोई नहीं आया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com