पालघर (सं. भा.) आकाश नामक चोर द्वारा चुराई गई 5 लाख के मोबाइल ‘पाताल’ यानी जमीन के अंदर से निकले। पालघर पुलिस ने जमीन खोदकर निकाले गए 5 लाख के चोरी के मोबाइल जब्त किए हैं। पालघर पुलिस
निरीक्षक अनंत पराड की टीम ने आकाश जितेंद्र ठाकुर नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से पालघर मनोर सड़क पर स्थित शेलवली के पास जमीन में गाड़कर रखे आईफोन समेत अन्य कंपनियों के 20 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि उसने लोन पर मोबाइल फोन लिया। उसके ऊपर 20 हजार का कर्ज था, जिसके चलते उस मोबाइल का कर्जा चुकाने के लिए उसने यह चोरी की। चोरी करने के बाद चोर ने यह सारे मोबाइल शेलवली के पास जमीन में गाड़कर रख दिए थे। यह युवक पालघर के वीरवाड़ी का रहने वाला है। पालघर कोर्ट ने इसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पालघर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह युवक पालघर के नाना नानी पार्क के पास स्थित इंस्टाकार्ड प्रा.लि. (फ्लिपकार्ट) में काम करता था।
आकाश की चुराई 5 लाख के मोबाइल ‘पाताल’ से निकले
RELATED ARTICLES


