spot_img
Homeमुंबईमहिला के साथ बलात्कार

महिला के साथ बलात्कार

नालासोपारा (सं. भा.) ।  तुलिंज में एक ३० वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओंके तहत मामला दर्ज किया है।

सुमन (३०, काल्पनिक नाम), नालासोपारा (पूर्व) निवासी है, दर्ज मामले के अनुसार जनवरी से लेकर २७ मई २०१८ तक आरोपी अब्दुल सकील हवलदार ने पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया। इसके साथ ही वह पीड़िता को मारता पीटता, गाली-गलौज और धमकी देता था। पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस स्टेशन में की। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी अब्दुल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com