spot_img
Homeमुंबई10 लाख का सामान लौटाकर बोरीवली जीआरपी ने पेश की ईमानदारी की...

10 लाख का सामान लौटाकर बोरीवली जीआरपी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

मुंबई (सं. भा.) मीरा रोड निवासी सौरभ दुबे का लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का कीमती सामान बोरीवली रेलवे स्टेशन से लापता हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए सामान को खोज निकाला और यात्री को सुरक्षित रूप से सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, सौरभ दुबे अपने परिवार के साथ 11 अप्रैल को इंदौर जाने के लिए अवंतिका एक्सप्रेस पकड़ने बोरीवली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। रात लगभग 8:30 बजे, जब वे प्लेटफॉर्म नंबर 6 और मध्य पुल के नीचे ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, उसी दौरान उनका एक कीमती सामानों से भरा बैग अचानक लापता हो गया।

बैग में करीब 10 लाख रुपये का सामान था, जिसमें जूलरी, 3 लाख नकद, करीब 3 लाख के दो लैपटॉप के अलावा इलेक्ट्रॉनिक और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं थीं। सौरभ दुबे ने बोरीवली जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीएसआई वर्ने, पीएसआई दुबे की टीम ने जांच शुरू की और प्रयासों के बाद बैग को बरामद कर लिया। पहचान और पुष्टि के बाद वह बैग सौरभ दुबे को लौटा दिया गया।

जीआरपी की तत्परता और ईमानदारी की इस मिसाल की हर ओर सराहना हो रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com