spot_img
Homeमुंबईकल्याण-डोंबिवली में स्वच्छता और कौशल विकास की नई पहल

कल्याण-डोंबिवली में स्वच्छता और कौशल विकास की नई पहल

  •  उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया उद्घाटन

प्रमोद कुमार 

कल्याण-डोंबिवली (सं. भा) कल्याण-डोंबिवली नगर निगम चुनावों से पहले गठबंधन सरकार ने विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ा दी है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 18 मई को डोंबिवली में अत्याधुनिक स्वच्छता अभियान और टाटा कौशल विकास केंद्र की आधारशिला रखी।

स्वच्छता अभियान के तहत अपशिष्ट संग्रहण, सड़क सफाई और कचरा प्रबंधन के लिए उन्नत प्रणाली लागू की गई है। 247 कमांड सेंटर और 24 घंटे शिकायत निवारण कक्ष की व्यवस्था की गई है। ‘वेस्ट टू वेल्थ’ केंद्र और बैटरी चालित वाहनों की शुरुआत से शहर को कचरा मुक्त बनाने का प्रयास हो रहा है। श्री शिंदे ने सैकड़ों स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की पहल पर, दावडी में 197 करोड़ की लागत से टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड द्वारा एक आधुनिक कौशल विकास केंद्र की स्थापना की जा रही है, जहां हर वर्ष 7,000 युवाओं को रोबोटिक्स, एआई और ड्रोन संचालन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाएगा। इस केंद्र से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की संभावना है।

इस मौके पर राज्य के कई मंत्री, विधायक, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री ने कई अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन व लोकार्पण भी किया, जिनमें फ्लैट वितरण, पेंशन वितरण और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com