spot_img
Homeमुंबईघर देने के नाम पर धोखाधड़ी

घर देने के नाम पर धोखाधड़ी

विरार (सं. भा.)। अर्नाला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में कई गरीबों को सस्ते में घर देने के नाम पर उनके पैसे डकारने वाले एक विकासक के खिलाफ अर्नाला पुलिस में शिकायत की गई है, पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। विरार पूर्व निवासी एक ३२ वर्षीय व्यक्ति को मसर्स स्वामी समर्थ बिल्डर्स एंड डेव्हलपर्स के विकासक ने सस्ते दर में बोलिंग स्थित चावरे वाडी के पास श्री स्वामी समर्थ अपार्टमेंट में रुम नंबर एफ/२०४ घर देने का झूठा आश्वासन दिया और ३ लाख ६६ हजार रुपए ले लिए और विकासक ने अब तक व्यक्ति को घर का अधिकार नहीं दिया।

विकासक ने व्यक्ति को लिए हुए ३ लाख ६६ हजार रुपए का ८ प्रतिशत ब्याज जे साथ वापस करने का वादा किया था। किंन्तु सन २०१२ से आज तक न तो पैसे वापस किया है और न ही घर का अधिकार दिया है। इतना ही नहीं आरोपी विकासक ने कई लोगों को सस्ते दर में घर देने के नाम पर उनसे करोड़ों रुपए लेकर उन्हें घर का अधिकार या लिए हुए पैसे ब्याज के साथ लौटाने का वादा किया था। लेकिन उनसे भी लिया हुआ पैसा नहीं लौटाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com