उन्नाव (सं. भा.) : लगभग एक माह पहले लावारिस मिली बच्ची को मां की तरह सीने लगाकर महिला ने पाला पोसा और एक माह बाद पहुंची बाल संरक्षण समिति और 181 की टीम ने बच्ची को महिला से वापस ले जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। मगरवारा क्षेत्र में करीब एक माह पहले सलेमुपर निवासी कलावती को पेट्रोल पंप के पास पीपल के पेड़ के नीचे एक बच्ची लावारिस पड़ी मिली। कलावती उसे पाल पोस रही थी। रविवार को बाल संरक्षण अधिकारी संजय मिश्र और 181 की सुगमकर्ता सलमा बानो ने मगरवारा चौकी प्रभारी के साथ कलावती के घर पहुंचे और बच्ची को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल आए जहां उसे भर्ती कराया। बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि उपचार के बाद उसे लखनऊ भेजा जाएगा।
लावारिस मिली बच्ची को अस्पताल में कराया भर्ती
RELATED ARTICLES


