बलरामपुर (सं. भा.) : कोतवाली क्षेत्र के मटेहना गांव के पास दौरा पड़ने से गड्ढे में भरे पानी में गिरकर 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा करके परिजनों को सौंप दिया।
थाना कोतवाली गैंसड़ी के ग्राम बसंतपुर निवासी प्रेम प्रकाश पुत्र रामानंद रविवार सुबह दस बजे बसंतपुर से मटेहना चौराहा जा रहा था। रास्ते में बने पुल के निकट उसे दौरा पड़ा जिसके कारण वह सड़क के नीचे पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। आसपास गांव के लोगों ने उसे निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैंसड़ी लाए। जहां डॉ. वीरेंद्र आर्य ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दौरा आने से उसकी पानी में गिरने से उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग पोस्ट मार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसलिए पंचनामा कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।


