spot_img
Homeअन्यआयुष्मान बने इंसानियत की आखिरी उम्मीद, रश्मिका का वैम्पायर लुक धमाकेदार; थामा...

आयुष्मान बने इंसानियत की आखिरी उम्मीद, रश्मिका का वैम्पायर लुक धमाकेदार; थामा का फर्स्ट लुक आउट

हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर मैडॉक फिल्म्स अपनी नई फिल्म थामा लेकर आ रही है। ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद अब यह फिल्म दर्शकों को वैम्पायर की रहस्यमयी दुनिया में ले जाएगी। आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारों के इंटेंस लुक सामने आते ही फैंस का एक्साइटमेंट दोगुना हो गया है।

मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार थामा का पहला लुक आखिरकार शेयर कर दिया गया है। बॉलीवुड के उम्दा कलाकारों के साथ थामा का सफर कैसा होने वाला है इसकी झलक फिल्म की स्टार कास्ट के सभी लुक से साफ है। फिल्म के विलेन को देख लोग खुश हो गए हैं।

स्त्री 2 की सफलता के बाद ही मेकर्स ने थामा को कन्फर्म कर दिया था। तभी से दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। अब थामा की सभी स्टार कास्ट का पहला लुक भी शेयर कर दिया गया है। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) से लेकर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) तक थामा के स्टार कास्ट का लुक वाकई इंटेंस और शानदार है।

इंसानियत की आखिरी उम्मीद हैं आयुष्मान

मैडॉक फिल्म्स ने एक-एक करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर थामा के सभी कलाकारों का लुक रिवील किया। सबसे पहले निर्माता ने आयुष्मान खुराना का लुक रिवील किया। तस्वीर में अभिनेता एकदम इंटेंस मोड में दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में कुछ ऐसी झलकियां हैं जो आपको फिल्म से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए बेताब कर देगी। वह फिल्म में आलोक यानी इंसानियत की आखिरी उम्मीद बने हुए हैं।

रश्मिका मंदाना ताड़का लुक में जबरदस्त

आयुष्मान खुराना के बाद रश्मिका मंदाना का पहला लुक शेयर किया गया है। वह ताड़का का किरदार निभा रही हैं। उनके रोल को डिस्क्राइब किया गया है—जो रोशनी की एक ही पहेली किरण हैं। ग्रीन आउटफिट में उनका लुक देखने लायक है। उनका लुक देख लगता है कि वह भोली-भाली नहीं बल्कि खतरनाक वैम्पायर बनेंगी।

थामा का विलेन बने नवाजुद्दीन

आयुष्मान और रश्मिका की थामा मूवी में जो एक्टर खलनायक की भूमिका निभा रहा है, वो हैं एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी। अंधेरे के बादशाह बनकर नवाजुद्दीन छा गए हैं। उनका ये लुक बहुत ही शानदार है। फिल्म में वह यक्षासन का किरदार निभा रहे हैं।

परेश रावल का मजेदार किरदार

थामा मूवी का हिस्सा परेश रावल भी हैं। वह फिल्म के पोस्टर में डरे और सहमे हुए दिख रहे हैं। उनका किरदार मजेदार होने वाला है। वह हमेशा कॉमेडी में ट्रेजेडी ढूंढते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में उनका नाम मिस्टर राम बजाज गोयल होगा।

आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनने वाली थामा इस साल दीवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कल यानी 19 अगस्त को सुबह 11.11 बजे फिल्म का टीजर शेयर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com