spot_img
Homeमुंबई​चारकोप में फाउंड्री व्यवसायी की हत्या, दो अज्ञात हमलावर फरार

​चारकोप में फाउंड्री व्यवसायी की हत्या, दो अज्ञात हमलावर फरार

​मुंबई(स भा): चारकोप इंडस्ट्रियल एस्टेट में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां दो अज्ञात हमलावरों ने 65 वर्षीय फाउंड्री व्यवसायी मोहम्मद अयूब सय्यद की उनके कार्यालय में धारदार हथियारों से हत्या कर दी। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
​सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आरोपी करीब एक घंटे तक सय्यद के कार्यालय में रहे और उनसे बातचीत करने के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को घटनास्थल पर तलाशी के दौरान पानी की टंकी से एक बैग और हथियार बरामद हुए हैं।


​पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या का मकसद अभी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन जिस तरह से यह घटना हुई और आरोपियों ने कार्यालय में इतना समय बिताया, उससे यह आशंका जताई जा रही है कि हमलावर सय्यद को पहले से जानते थे।
​घटना की गंभीरता को देखते हुए, ज़ोन 11 के डीसीपी संदीप जाधव, मालवणी डिवीजन एसीपी नीता पाडवी और चारकोप पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर विनायक चौहान ने घटनास्थल का दौरा किया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।
​सय्यद उत्तर प्रदेश के रायबरेली के मूल निवासी थे और मुंबई में मलाड लिंक रोड पर अपने परिवार के साथ रहते थे। जानकारी के अनुसार, उनकी वसई में भी एक कंपनी थी और वे अपने दो बेटों के साथ छोटे पैमाने पर फाउंड्री का काम करते थे। सूत्रों का मानना है कि हत्या का कारण प्रॉपर्टी विवाद हो सकता है।
​चारकोप पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com