spot_img
Homeमुंबईविवाह रजिस्ट्रेशन हुआ आसान: मनपा ने शुरू की फास्ट-ट्रैक सेवा

विवाह रजिस्ट्रेशन हुआ आसान: मनपा ने शुरू की फास्ट-ट्रैक सेवा

मुंबई (सं भा): लोगों को विवाह रजिस्ट्रेशन में हो रही असुविधा को देखते हुए, मुंबई महानगर पालिका (मनपा) ने प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल और फास्ट-ट्रैक बना दिया है। अब नागरिक शादी का रजिस्ट्रेशन अधिक तेज़, आधुनिक और आसान तरीके से कर सकते हैं।

नई व्यवस्था के तहत, इच्छुक जोड़े शनिवार और रविवार को भी मनपा के चयनित विभागीय कार्यालयों में विवाह रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वहीं, सोमवार से शुक्रवार तक ‘फास्ट-ट्रैक’ सेवा उपलब्ध होगी।

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर आवेदन करना अनिवार्य होगा। सप्ताहांत पर आवेदन के लिए जोड़े को एक दिन पहले शाम 5 बजे तक अपॉइंटमेंट बुक करनी होगी। वहीं, फास्ट-ट्रैक विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए उसी दिन आवेदन करना संभव है और विवाह प्रमाणपत्र उसी दिन जारी कर दिया जाएगा।

इस नई सुविधा से शादी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अब पहले से कहीं अधिक सुगम और समय बचाने वाली हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com