spot_img
Homeमुंबईदोपहर की धूप से बेहाल मुंबईवासी, तापमान 35°C के पार

दोपहर की धूप से बेहाल मुंबईवासी, तापमान 35°C के पार

मुंबई, (सं. भा.):  मानसून के पीछे हटने के बाद मुंबई और आसपास के इलाके अक्टूबर की अचानक बढ़ी गर्मी से बेहाल हैं। शहर में दोपहर की धूप इतनी तेज है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग मई-जून की गर्मी का एहसास महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2–3 दिन तक यह तेज़ गर्मी जारी रह सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व अरब सागर में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ते हुए और तेज़ हो सकता है। इसके साथ ही, दक्षिण अंडमान सागर और आसपास चक्रवाती हवाओं की वजह से दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी सूरज की तेज़ी ने तापमान बढ़ा दिया है। कोंकण और विदर्भ में भी तापमान 35°C पार कर गया है। सुबह 10 बजे के बाद धूप और भी तेज हो जाती है, जिससे दिनभर “सिज़लिंग हीट” का सामना करना पड़ता है। दो दिन पहले सांताक्रूज में 37°C रिकॉर्ड किया गया था।

इस गर्मी में दिवाली की ठंडी सुबह और गुलाबी ठंड का मज़ा गायब हो गया है। बारिश के रुकते ही राज्य में हर जगह गर्मी ने पकड़ मजबूत कर ली है, और मुंबईवासी अब अगले कुछ दिन इसी तपिश के साथ जीने को मजबूर हैं।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com